नवगछिया। गोपालपुर थाना क्षेत्र में पिछले सप्ताह सिंघिया मकनपुर गांव के पास मुख्य सड़क पर मोटरसाइकिल सवार अपराधियों के द्वारा 70 हजार लूट के मामले में गोपालपुर पुलिस ने साठ हजार रुपया अपराधी के घर से बरामद किया है ।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 172
घटना को लेकर के थाना अध्यक्ष नीरज कुमार ने बताया कि लूट व छिनतई की घटना कटिहार के कोढ़ा ग्रुप के द्वारा अंजाम दिया गया था। लूट के बाद अपराधी की पहचान के बाद छापेमारी कि गयी। कटिहार के नया टोला जुड़ावगंज के दीपक यादव के रूप में अपराधी की पहचान हुई है।
उसके घर से लूटा हुआ साठ हजार रुपये बरामद कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि इसके साथ ही की गिरफ्तारी एवं मामले के अन्य इसको लेकर छापेमारी की जा रही है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
