नवगछिया के झंडापुर बाजार में एक कपड़ा कारोबारी के घर पर बदमाशों ने लूटपाट करते हुए 15 लाख रुपया नकद के साथ-साथ ज्वेलरी भी लूट लिया। विनोद जैन कपड़ा कारोबारी हैं। उनकी 62 वर्षीय पत्नी वंदना जैन कैंसर से पीड़ित हैं, पत्नी के इलाज के लिए उन्होंने 4 कट्ठा जमीन बेच कर घर में रकम को रखा था।
Total Downloads: 371
वेंटिलेटर के सहारे घर में घुसे बदमाश
थाने में दिए गए आवेदन के अनुसार शनिवार की रात एक बदमाश वेंटिलेटर के सहारे कमरे में घुस गया और फिर चुपके से अंदर से कुंडी को खोल दिया। इसके बाद सारे बदमाश अंदर आ गए और लूटपाट की घटना को अंजाम दिया।। थाना प्रभारी मनोज कुमार चौधरी ने बताया कि पीड़ित के द्वारा 6 बदमाशों के होने की बात कही जा रही है। फिलहाल मामले को दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

सूरत में पत्नी का चल रहा है इलाज
विनोद जैन अपनी पत्नी वंदना जैन का इलाज सूरत में करवा रहे हैं। उन्होंने इंग्लिश चौक स्थित अपनी 4 कट्ठा जमीन चार अलग-अलग लोगों के हाथों में बेची थी। शनिवार को उक्त जमीन की रजिस्ट्री हुई थी। 3 लोगों से उन्होंने 15 लाख रुपए लेकर घर में ही रखे थे। पुलिस को शक है कि बदमाशों को किसी नजदीकी आदमी ने ही इसकी जानकारी दी। घर में लूट के बाद विनोद जैन सदमे में हैं। पत्नी के इलाज को लेकर वो काफी परेशान हैं।


