नवगछिया राष्ट्रीय राजमार्ग 31 पर कचहरी चौक पास सड़क हादसे में जदयू नेता रंगरा चौक प्रखंड के चंद्रखरा गांव निवासी दिलीप मंडल के पुत्र 21 वर्षीय सोनू कुमार की मौत हो गई है तो चंद्रखरा के ही सुभाष कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. जानकारी मिली है कि सोनू कुमार अपने गांव के ही सुभाष कुमार के साथ मोटरसाइकिल से भागलपुर जा रहे थे. कचहरी के पास एक अज्ञात हाईवा ने मोटरसाइकिल में सीधी टक्कर दे दी. घटना के बाद दोनों गंभीर रूप से चोटिल हो गए. स्थानीय लोगों ने दोनों को इलाज के लिए नवगछिया अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया जहां प्राथमिक इलाज के बाद चिकित्सकों ने दोनों को जवाहरलाल मेडिकल कॉलेज अस्पताल मायागंज भागलपुर रेफर कर दिया.

अस्पताल ले जाने के क्रम में सोनू कुमार की मौत हो जाने की बात कही जा रही है. मायागंज अस्पताल में ही पुलिस ने सोनू के शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया है. परिजनों ने जानकारी देते हुए बताया है कि सोनू भागलपुर में रहकर लैब टेक्नीशियन की पढ़ाई करता था. कॉलेज के काम से ही अपने चाचा सुभाष कुमार के साथ हुआ भागलपुर के लिए निकला था. घटना की जानकारी मिलते ही जदयू के जिलाध्यक्ष विरेंद्र कुमार सिंह ने शोक व्यक्त करते हुए परिजनों को विपत्ति की घड़ी में धैर्य से काम लेने की सलाह दी है. इधर नवगछिया थाने में मामले की प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है.

जदयू कार्यालय में शोक सभा का आयोजन

जदयू नेता दिलीप मंडल के पुत्र सोनू कुमार की मौत पर जदयू जिला कार्यालय में जदयू जिलाध्यक्ष विरेंद्र कुमार सिंह की अध्यक्षता में शोक सभा का आयोजन किया गया जिसमें मृतक की आत्मा को शांति के लिए 1 मिनट का मौन रखा गया. जदयू जिलाध्यक्ष ने कहा कि इस विपत्ति की घड़ी में पार्टी दिलीप मंडल के साथ है. युवक सोनू कुमार का निधन काफी आहत कर देने वाला है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *