नवगछिया : करंट लगने से नवगछिया के मदहदपुर और बोरवा गांव के दो मजदूरों की मौत मामले में नवगछिया थाने में गैर इरादतन हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गयी है. जिसमें ठेका कंपनी बजाज इलैट्रिकलस लि. के प्रोजेक्ट इंजिनीयर रिशु कुमार, कर्मचारी गोपालपुर थाना क्षेत्र के सिंधिया मकंदपुर निवासी राकेश चौधरी और संजय चौधरी को नामजद किया गया है. नवगछिया के थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर लालबहादुर ने बताया कि पुलिस ने मामले की प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया है. इधर बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता प्रभात रंजन ने प्रोजेक्ट के जेई रविराज का स्थानांतरण किया गया है.
Total Downloads: 115
– ठेका कंपनी के इंजिनीयर सहित तीन लोगों को किया गया नामजद
– इधर विभागीय प्रोजेक्ट जेई पर स्थानांतरण की कार्रवाई, लेकिन कारण बताने से पदाधिकारी ने किया इनकार
लेकिन कार्यपालक अभियंता ने कहा कि स्थानांतरण का कारण तात्कालिक घटना नहीं है. ई रविरंजन की जगह टाउन जेई प्रशांत निधि को अतिरिक्त प्रभार दिया गया है. कार्यपालक अभियंता ने कहा कि पूरे मामले की जिम्मेदारी ठेका कंपनी के कर्मचारियों की है. क्योंकि विभाग से जिस फीडर का शट डाउन मांगा गया, उसी फीडर का शट डाउन दिया गया. लेकिन अनमने और मनमाने ढंग से खरीक फीडर में कार्य किया जाने लगा. जिसके कारण इस तरह की घटना हुई. इस तरह की घटना की पुनर्रावृति न हो इसके लिए बुधवार को कार्य कर रहे कर्मियों और पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया गया है.

इधर बजाज इलैक्ट्रिकल्स के प्रोजेक्ट मैनेजर सुरेश ने कहा कि जहां भी कार्य होता है वहां अनुमति लेकर ही कार्य किया गया. हमलोगों को विभाग के जेई और लाइन मैन ही जानकारी देते हैं कि कौन से फीडर का तार कहा गया है. लेकिन हाइलेवर फीडर के पास से ही खरीक फीडर का भी तार गुजरा है, इसकी जानकारी विभाग के जेई ने नहीं दी थी. जबकि उनको कार्य से पहले वस्तु स्थिति की पूरी जानकारी सुपरवाइजर और मजदूरों को देनी थी. इधर घायल निरंजन मंडल की स्थिति चिंताजनक बतायी जा रही है. ग्रामीणों ने निरंजन को भी समुचित मुआवजा देने की मांग ठेका कंपनी से की है.

