नवगछिया : आर्थिक तंगी से परेशान होकर युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मौके से सुसाइड नोट बरामद किया है। अभी तक मिली जानकारी के अनुसार राहुल कुमार (26 वर्ष) अपने परिवार के साथ नवगछिया के भवानीपुर गांव में रहता था।

गुरुवार को जब काफी देर तक राहुल अपने कमरे से बाहर नहीं आया तो परिजनों ने चिंता होने लगी और वो राहुल के कमरे का दरवाजा खटखटाने लगे। उधर से आवाज नहीं आई तो दरवाजा तोड़ा गया। अंदर का दृश्य देखकर सभी सहम गए। राहुल फंदे से लटका हुआ था। आनन फानन में परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने राहुल के बेड से एक सुसाइड नोट बरामद किया। सुसाइड नोट में लिखा है कि मैं अपने आर्थिक तंगी के कारण फांसी लगाकर आत्महत्या कर रहा हूं। इसमें मेरे माता पिता या किसी का कोई दोष नहीं है। पुलिस ने बताया कि युवक पशुपालक था और कर्ज और आर्थिक तंगी के कारण काफी परेशान रहता था। डिप्रेशन में आकर युवक ने आत्महत्या कर ली।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *