नवगछिया : गोपालपुर थाना क्षेत्र के नवगछिया तीनटंगा पीडब्ल्यूडी सड़क पर तेजस्वी पब्लिक स्कूल के पास रविवार की संध्या अनियंत्रित ट्रक से कुचलकर नवगछिया एसडीओ मुकेश कुमार के चालक गोपालपुर थाना क्षेत्र के करारी तिनटंगा निवासी ब्रह्मदेव राय 45 की मौत हो गई. दुर्घटना उस समय हुई जब वह अपनी मोटरसाइकिल से नवगछिया से घर जा रहे थे.

सूचना पर पहुंची गोपालपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नवगछिया अनुमंडल अस्पताल भेज दिया. दुर्घटना में चालक की मौत होने की खबर मिलते नवगछिया एसडीओ मुकेश कुमार नवगछिया अनुमंडल अस्पताल पहुंचे. जहां उन्होंने घटना की पूरी जानकारी गोपालपुर थाना अध्यक्ष जयप्रकाश सिंह से ली. नवगछिया एसडीओ मुकेश कुमार ने बताया कि चालक ब्रह्मदेव राय ने अपनी पुत्री के यहां जाने के लिए छुट्टी लिया था और रविवार शाम तक वापस लौट जाने की बात उन्होंने कही थी.

चालक की मौत पर उन्होंने दुख प्रकट किया जानकारी के अनुसार ब्रह्मदेव राय जब मोटरसाइकिल से घर जा रहे थे. तेजस्वी विद्यालय के पास सामने से आ रही अनियंत्रित ट्रक में उसे सामने से धक्का मार दिया. दुर्घटना के बाद मोटरसाइकिल पर सवार ब्रह्मदेव ट्रक के पहिए के नीचे आ गया. जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई.

ब्रम्हदेव का शव ट्रक के पहिये के नीचे बुरी तरह से फंस गया था. काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने स्थानीय लोगों की सहायता से शव को पहिये के नीचे से निकला. दुर्घटना के तुरंत बाद ट्रक चालक ट्रक को छोड़ कर फरार हो गया. गोपालपुर पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है. वहीं नवगछिया अनुमंडल अस्पताल में मृतक चालक ब्रह्मदेव राय के शव का पोस्टमार्टम डीएम के निर्देश पर रात्रि में ही कर दिया गया. पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया है. मामले की प्रथमिकी गोपालपुर थाने में दर्ज कर ली गयी है. ब्रह्मदेव की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

 

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *