बिहपुर। हरिओ पंचायत के कोसी पर गांव कहारपुर के वार्ड नंबर चार और पांच में भीषण कटाव का सिलसिला जारी है। शनिवार की रात गांव की लाइफ लाइन कही जाने वाले स्वास्थ्य उपकेंद्र का जो दो कमरा झूल रहा था। वो कोसी के गर्भ में समा गया। ग्रामीणों के अनुसार जब कमरा गिरा तो बहुत तेज आवाज हुई थी।

मुखिया प्रतिनिधि सच्चिदानंद सिंह, पंसस अंजू देवी , प्रतिनिधि शिवशंकर दास और वार्ड सचिव रविशंकर यादव ने बताया की कोसी बड़ी तेजी गांव को काटते आगे की ओर बढ़ रही।गांव का विषहरी मंदिर कटाव से अब मात्र 15 फीट की दूरी है। रविवार को लोग अपने घरों को अपने हाथों से तोड़ते दिखे। लोग ट्रैक्टर से घर के समान को सुरक्षित ले जा रहे हैं।

वहीं बताया कि कोसी के कटाव में शौचालय और चापानल भी समा गया है। इस कारण लोगों के सामने शौचालय और पानी की समस्या उत्पन्न हो गई है। लोगों ने चलित शौचालय और चापानल की जरूरत है। ग्रामीण कटाव के कारण डर व दहशत के माहौल में जी रहे हैं। हमलोगों को किसी प्रकार कीकोई सहायता नही मिली हैं। हमलोग भगवान केभरोसे जी रहे हैं।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *