बिहपुर। हरिओ पंचायत के कोसी पर कहारपुर में कोसी कटाव का सिलसिला जारी हैं। हालांकि जलस्तर में थोड़ी कमी देखी गई हैं। फिर भी कटाव हो रहा हैं।

पंसस अंजू देवी, मुखिया प्रतिनिधि सच्चिदानंद सिंह, पंसस प्रतिनिधि शिवशंकर दास और वार्ड सचिव रविशंकर यादव ने बताया कि तुलो रविदास का घर कोसी के गर्भ में समा गया। वहीं कटाव के मुहाने पर जितने भी घर हैं। उसे लोग तोड़कर कर हटा रहे हैं। वहीं जलमीनार अब कटाव से मात्र पांच फिट की दूरी पर है।

वहीं पीएचडी विभाग के जेई मंटू कुमार ने बताया कि इस जलमीनार से 110 घरों में पानी का कनेक्शन हैं। पिछले वर्ष कोसी कटाव को देखते हुये जलमीनार स्ट्रक्चर को खोल कर हटा लिया गया था। जब जलस्तर में कमी आई थी तो पुनः स्ट्रक्चर को खड़ा किया था। जेई ने बताया कटाव की स्थिति को देखते हुये स्ट्रक्चर को खोल कर हटा लिया जाएगा। उधर कोसी कटाव को लेकर लोगों में भय का माहौल बना हुआ हैं। लोग घरों को तोड़कर सुरक्षित जगहों पर जा रहे हैं।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *