नारायणपुर । प्रखंड के भगवान पेट्रोल पंप के पास सोमवार की सुबह करीब आठ बजे कार सवार बदमाशों ने बस चालक से लूटपाट की। कोलकाता से बेगूसराय जा रही बस जैसे ही पेट्रोल पंप से आगे बढ़ी, कार सवार बदमाशों ने बस को रुकवा दिया। बस चालक का नाम पूछकर नीचे उतारा और मार-पीटकर उससे पच्चीस हजार रुपये और मोबाइल फोन छीन लिया।

घायल ड्राइवर बांका जिले के ब्रह्मपुर निवासी रामानंद मिश्र उर्फ रामू मिश्र ने भवानीपुर थाना में आवेदन देते हुए बताया कि 12 फरवरी को कोलकाता से बस लेकर बेगूसराय के लिए चला था। 13 फरवरी की सुबह उक्त घटना हुई। बस चालक ने भवानीपुर पुलिस को बताया कि बिना नंबर के सफेद कार पर छः अपराधी सवार थे। घायल चालक का प्राथमिक उपचार पीएचसी नारायणपुर में कराया गया। थानाध्यक्ष रमेश कुमार साह ने कहा कि आवेदन प्राप्त हुआ है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

चालक और बदमाशों में हो सकता है पुराना विवाद: ग्रामीण सूत्रों ने बताया कि चालक व अपराधी के बीच किसी किसी बात को लेकर विवाद देखने को लग रहा था। बदमाश चालक को नाम लेकर संबोधित कर रहे थे। हालांकि चालन ने आवेदन में किसी बदमाश का नाम नहीं बताया है। वहीं बदमाश बस में मौजूद किसी यात्री से किसी तरह की बात नहीं की।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *