नवगछिया : ढाबा में रंगरा पुलिस ने छापेमारी कर दो कट्टा, पांच कारतूस, एक बोतल अंग्रेजी शराब, व 250 ग्राम गांजा बरामद किया है। मौके से ही ढाबा के संचालक प्रमोद यादव को गिरफ्तार हुआ। एसपी सुशांत कुमार सरोज ने बताया है कि गुप्त सूचना पर पुलिस ने ढाबे पर छापेमारी की थी।
छापेमारी के दौरान ढाब संचालक भागने लगा, जिसे खदेड़ कर पकड़ा गया। रंगरा ओपी थाने में केस दर्ज कर किया गया है।

