नवगछिया। नवगछिया के बैंक ऑफ इंडिया में दिन दहाड़े हुई बैंक डकैती की घटना के इक्कीस दिन बीत जाने के बाद भी नवगछिया पुलिस के हाथ खाली है। कहलगांव में कैनरा बैंक में डकैती का प्रयास कर रहे डकैत की गिरफ्तारी के बाद उसके बयान के बाद यह साफ हो गया है कि उसी गिरोह ने नवगछिया में भी बैंक डकैती की थी।
Total Downloads: 83
लेकिन लुटेरे लगातार पुलिस को चकमा देकर फरार हो रहे है। रविवार को बैंक लुटेरों के कहलगांव के दियरा इलाके में छुपे होने की सूचना पर नवगछिया पुलिस ने एसडीपीओ दिलीप कुमार,इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष भारत भूषण सहित पुलिस बलो के सहयोग से अपराधियो की घेरा बंदी की लेकिन सभी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग खड़े हुये। एक बार फिर पुलिस खाली हाथ वापस नवगछिया लौटी। एक पुलिस पदाधिकारी ने बताया तमाम सावधानियों के बावजूद अपराधियों को भनक लग गई और वे फरार हो गए।
