नवगछिया : बिहपुर की प्रसिद्ध मां बाम काली पूजा की पूजा को लेकर महासमिति ने तैयारी शुरू कर दी है। इधर सोमवार की शाम मंदिर परिसर में महासमिति की आम बैठक हुई। बैठक में समिति ने वार्षिक आमद और खर्च का ब्योरा प्रस्तुत किया।

मंदिर के प्रधान पुजारी जयंत कुमार शर्मा ने बताया कि 31 अक्टूबर को अपराह्न चार बजे मां बाम काली महारानी की प्रतिमा पिंडी पर विराजेगीं। जबकि पूजा रात दस बजे से शुरू होगा।

 महंत नवलकिशोर दास की उपस्थिति में बैठक की अध्यक्षता महासमिति की अध्यक्ष सह मुखिया अरूणा देवी ने की। बैठक में सरपंच अशोक गोस्वामी, धीरेंद्र चटर्जी, सोमनाथ झा आदि समेत बड़ी संख्या ग्रामीण उपस्थित रहे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *