नवगछिया। रंगरा छोटी काली मंदिर निर्माण के लिए रंगरा और मुरली दोनों पंचायतों के लोगों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में रंगरा मुखिया नवीन कुमार, मेला कमेटी के अध्यक्ष अरुण चौधरी, अधिवक्ता दीप नारायण मण्डल, मुकेश मोदी  के साथ पंचायत के उप प्रमुख दिवाकर सिंह, अशोक सिंह शंकर जयसवाल, मोहन चौधरी, शंभु देव,  हृदय पंडित ने बैठकर मंदिर निर्माण की सभी बाधाओं को दूर किया।

बैठक में सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया कि मन्दिर निर्माण शुरू किया जाय। इसके बाद पूरे ग्रामीणों की उपस्थिति में आचार्य पंकज ठाकुर, पंडित सुधीर  ठाकुर के द्वारा मंदिर निर्माण के लिए पूजा-पाठ की गई। इस अवसर पर काली मंदर निर्माण कमेटी का गठन करने का निर्णय लिया जो निर्माण कार्य देखेगी।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *