नवगछिया। राज्य स्वास्थ्य समिति बिहार के सौजन्य से डॉ. होमी जहांगीर भाभा कैंसर अनुसंधान अस्पताल मुजफ्फरपुर के कैंसर विभाग के प्रभारी डॉ. रविकांत के अधीन कार्यरत खोजी चिकित्सा दल के चिकित्सक डॉ. नेहा कुमारी और नर्सिंग स्टाफ अर्चना कुमारी, सहायक मो. सहाब के द्वारा शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोपालपुर में बत्तीस लोगों की जांच की गई।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 83
जांच में एक सर्वाइकल कैंसर और तीन मुंह के कैंसर के संदिग्ध मरीज के पाये गये। मौके पर सीएचसी गोपालपुर के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. सुधांशु कुमार आदि मौजूद थे।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
