भागलपुर : साउथ वेस्ट मध्य प्रदेश के सतह से 0.9 किलाेमीटर ऊपर एक चक्रवातीय हवा का क्षेत्र बनने अाैर नार्थ बिहार से साउथ असम की अाेर सतह से 1.5 किलाेमीटर ऊपर एक टर्फ लाइन बनने से दो सिस्टम विकसित हुआ है। इन दाेनाें सिस्टम की वजह से शहर के मौसम में काफी बदलाव आया है। मंगलवार सुबह से मौसम बदल गया। पांच बजे से ही काले बादलों ने शहर का रुख कर लिया। सुबह 10.45 से 11.50 के बीच हल्की बूंदाबांदी भी हुई। तेज हवा ने ठंड बढ़ा दी। मौसम विभाग ने दो दिनों तक शहर में आंधी के साथ बारिश की आशंका जताई है।

न्यूनतम तापमान में महज एक डिग्री सेल्सियस की गिरावट

बीते 24 घंटे में शहर के अधिकतम तापमान में आठ डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। वहीं न्यूनतम तापमान में महज एक डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज हुई है। मंगलवार को शहर का अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं न्यूनतम 16 डिग्री सेल्सियस रहा। सोमवार को शहर का अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस था।

आम, गेंहूं और लीची के लिए बारिश जरूरी

शहर में भले ही जमकर बारिश नहीं हुई हो, मगर वैज्ञानिक मान रहे हैं कि ये बारिश अाम, लीची समेत गेंहूं की फसल के लिए काफी फायदेमंद साबित होगी। बारिश नहीं होने से आम के मंजर सूखने शुरू हो गए हैं। बारिश होने से आम को फायदा होगा। पानी की कमी से 45 हजार हेक्टेयर की जगह 19 हजार हेक्टेयर में गेंहूं की खेती की गई है। कम बारिश से उपज प्रभावित होगी।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *