नवगछिया प्रतिनिधि : नवगछिया थाना क्षेत्र के मक्खातकिया से एक लड़की को शादी का झांसा दे कर यौन शोषण कर वीडियो फेसबुक पर वायरल करने का मामला प्रकाश में आया है. इस बाबत पीड़िता लड़की ने नवगछिया थाने में आवेदन दे कर प्राथमिकी दर्ज करायी है. मामले को गंभीरता से लेते हुए नवगछिया के एसडीपीओ मुकुल कुमार रंजन ने महिला थाना के थानाध्यक्ष को गिरफ्तारी करने का निर्देश दिया है.

,, मामला नवगछिया के मक्खातकिया का
,, पीड़िता ने दिया थाने में आवेदन
,, एसडीपीओ ने दिया आरोपी युवक के गिरफ्तारी का निर्देश

जानकारी मिली है कि युवक प्रोफेसर कॉलोनी का निवासी और उसका नाम प्रिंस यादव बताया जा रहा है. दो वर्ष करीब दोनों के प्रेम प्रसंग चल रहा था. भागलपुर पढ़ाई के दौड़ान दोनों के बीच शारीरिक संबंध भी स्थापित हुए. लड़की का अरोप है कि लड़के ने उसे शादी का झांसा दे कर यौन शोषण किया.

इन दिनों लड़की और लड़के के बीच दूरी बढ़ गयी थी. लड़के पर आरोप लगाया गया है कि उसने लड़की के नाम से एक फर्जी फेसबुक पेज बना कर उस पर अश्लील सामग्री को वायरल किया जिससे लड़की की समाज में काफी बदनामी हुई. इसके बाद लड़की न्याय के लिए थाने का दरवाजा खटखटाया.

 

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *