नवगछिया :युवा राजद के प्रदेश प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी अरूण कुमार यादव ने बताया कि आज नेता प्रतिपक्ष श्री तेजस्वी प्रसाद यादव जी का ‘‘संविधान बचाओ न्याय यात्रा’’ पर पटना से सड़क मार्ग से कटिहार जाने के क्रम में रास्ते में नवगछिया अनुमंडल के नारायणपुर, बिहपुर, खरीक, नवगछिया,मकंदपुर चौक, रंगरा, आदि जगहों पर राजद के नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा फूल मालाओं से गर्मजोशी के साथ भव्य स्वागत किया।

नेता प्रतिपक्ष श्री तेजस्वी यादव ने कार्यकर्ताओं का अभिवादन व्यक्त किया और लोगो को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार में डब्बल इंजन की सरकार जो चोर दरवाजे से घुसी हुई सरकार है लालू जी को एक सोची समझी साजिश के तहत फांसा कर जेल भेजने का काम किया है वैसी सरकारक को मुंहतोड़ जबाब देने की जरूर है.वैसी सरकार को जड़ मूल से उखाड़ फेंकने की जरूरत है.आज पूरे प्रदेश में हत्या,लूट,गैंग रेप,अपहरण खुलेआम हो रही है लेकिन यह सरकार मौन धारण किये हुए है।

सृजन घोटाला,शौचालय घोटाला जैसे दर्जनों घोटाला से बचने के लिए नीतीश कुमार ने जनादेश का अपमान कर भाजपा के साथ सरकार बनाने का काम किया.आज प्रदेश में विकास कार्य ठप पड़े है. डब्बल इंजन की सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है.आज प्रदेश में हर वर्ग के लोग डरे और सहमे हुए है दलितों पर लगातार अत्याचार बढ़ रहा है।सरकार को प्रदेश की जनता का कोई चिंता नही है।

युवा राजद के प्रदेश प्रवक्ता अरुण कुमार यादव ने कहा कि तेजस्वी जी के संविधान बचाओ न्याय यात्रा को मिल रहे अपार जनसमर्थन से भाजपा-जदयू में बैचैनी है इस लिए भाजपा-जदयू के नेता बौखलाहट में तेजस्वी जी के खिलाफ स्तरहीन बयानबाजी कर रहे है।तेजस्वी जी की

संविधान बचाओं न्याय यात्रा ऐतिहासिक होगीस्वागत करने वालो में अतिपिछड़ा प्रकोष्ट के जिला अध्यक्ष संजय मंडल,युवा राजद के जिला अध्यक्ष मो.चाँद, गोपालपुर के सांसद प्रतिनिधि धर्मेन्द्र यादव,प्रखंड अध्यक्ष प्रमोद चौबे,बबलू यादव,नंदू यादव,मनोज यादव,संजय यादव,मुखिया प्रदीप यादव,सिकन्दर दास,आशोक यादव,मो गजनवी,आदि सैकड़ो कार्यकर्ता थे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *