नवगछिया के श्रीपुर गांव में जमीन के विवाद को लेकर शुक्रवार की शाम को बदमाशों ने इसी गांव के निवासी किसान प्रदीप सिंह को गोली मारकर जख्मी कर दिया। गोली उनके कंधे में लगी है। परिजनों ने उन्हें इलाज के लिए मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उनकी हालत नाजुक बनी है। प्रदीप सिंह और उनके परिजनों ने गांव के लोग पर गोली मारने का आरोप लगाया है।

परिजनों ने बताया कि प्रदीप खेत की जुताई कर रहे थे, इसी दौरान विपक्षी आए और गोली मार कर जख्मी कर दिया। विपक्षी से खेत को लेकर विवाद है। उधर, घटना की जानकारी पाकर नवगछिया पुलिस मौके पर पहुंच मामले की जांच की।

जख्मी किसान प्रदीप सिंह ने बताया कि शाम में ट्रैक्टर से खेत की जुताई कर रहे थे। तभी हमलावर आए और पहले विवाद किया फिर गोली मार दी। इसके बाद आसपास के खेतों में काम कर रहे लोगों ने घटना की सूचना परिजनों को दी। सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और इलाज के लिए मायागंज पहुंचाया। घटना के बाद प्रदीप सिंह की पत्नी नीलम देवी का रो-रोकर बुरा हाल है।

नीलम देवी का आरोप है कि गांव के आनंद कुमार उर्फ कुणाल, राहुल कुमार और जितेंद्र सिंह ने घटना को अंजाम दिया है। पत्नी नीलम देवी ने बताया कि 4 कट्ठा जमीन को लेकर आनंद कुमार उर्फ कुणाल से विवाद चल रहा था। इसी विवाद में पति को गोली मार दी गई।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *