नवगछिया : कुरसेला थाना क्षेत्र के शाहपुर धर्मी पंचायत के कटरिया गांव में बुधवार की रात अपराधियों ने युवक की गोली मार कर हत्या कर दी। अपराधियों ने युवक के सिर में दो गोली मार कर मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद गांव में अफरातफरी का माहौल हो गया। युवक की किस वजह से हत्या की गयी। यह स्पष्ट नहीं हो पाया है।


नवगछिया न्यूज़ WhatsApp Group

सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर मामले की पड़ताल में जुटी है। पुलिस ने मृतक को घर से बुलाने वाले युवक नीरज सहनी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। मृतक की पहचान भागलपुर जिला के नवगछिया चापर निवासी बंटी यादव 30 वर्ष के रूप में की गयी है।

घटना की बावत परिजनों ने बताया कि मृतक बंटी यादव चापर निवासी दहियारी का काम करता था। बुधवार 11 बजे रात में उसे गांव के ही नीरज सहनी किसी अन्य व्यक्ति के साथ घर से बुलाकर काली मेला देखने बाइक से कटरिया गांव ले गया था। जहां उसकी हत्या कर दी गई। नीरज का कटरिया में ननिहाल बताया जा रहा है। परिजनों को दो बजे रात में उसके दुर्घटना होने की खबर मिली।

परिजन जब चापर से कटरिया गांव पहुंचे तो देखा उसके सिर में दो गोली मारी गई है। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर थाने ले आयी। मृतक बंटी के भी जेल जाने की जानकारी सामने आई है। करीब छह माह पूर्व वह जेल से बाहर निकाला था। पुलिस नीरज सहनी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। शव को पोस्टमार्टम में कटिहार भेज दिया।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş
kralbet
Dinamobet
Dinamobet
Madridbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Matbet
Matbet