नवगछिया । विक्रमशिला पुल पर गुरुवार की अल सुबह लगभग चार बजे दो ट्रक की आमने-सामने टक्कर में एक ट्रक के खलासी की मौत हो गई। घटना में बांका जिले के कटोरिया स्थित नारायणपुर गांव के रहने वाले संतोष यादव की मौत हो गई। संतोष जिस ट्रक पर सवार था उसमें बालू लदा हुआ था और वह भागलपुर से नवगछिया की तरफ जा रहा था।
Total Downloads: 313
नवगछिया से भागलपुर की तरफ आ रहे खाली ट्रक से टक्कर हो गई जिसके बाद खलासी गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसे इलाज के लिए मायागंज में भर्ती कराया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। गुरुवार को विक्रमशिला पुल पर भीषण जाम लगा था।
जाम की वजह से वाहनों को एक तरफ से एक-एक करके निकाला जा रहा था। बताया गया है कि उसी दौरान भागलपुर से नवगछिया की तरफ जा रहा ट्रक निकल रहा था तभी सामने से भी ट्रक आ गया और टक्कर हो गई।

