नारायणपुर । प्रखंड के जेपी कॉलेज का गुरुवार को टीएमबीयू के कुलपति जवाहर लाल ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान महाविद्यालय में पानी की समस्या, गंदगी व बिजली की समस्या पर नाराजगी जतायी। उप प्राचार्य सतेंद्र कुमार को निर्देश दिया कि प्रभारी प्राचार्य जलेश्वर सिंह को छुट्टी से बुलाकर इन तीनों समस्या को लेकर महाविद्यालय विकास समिति की बैठक विश्वविद्यालय जेईई व प्रतिनिधि के समक्ष कर तीस मई तक निपटाये नहीं तो कार्रवाई की जाएगी। वहीं निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित शिक्षक अनूप कुमार का सीएल व ईएल पत्र में गड़बड़ी मिलने पर शिक्षक का तेरह दिन का वेतन रोकने का आदेश दिया।

छात्र संघ का प्रतिनिधिमंडल अजय कुमार रविदास के नेतृत्व में कुलपति से मिलकर कक्षा में पंखे, जलापूर्ति, शिक्षक की कमी, पुस्तकालय में बैठने की समस्या आदि पर चर्चा की। जिसमें प्रधान लिपिक डॉ. राजीव कुमार को समस्या के समाधान का निर्देश दिया। विद्यार्थी की उपस्थित पंजी में कम होने पर परीक्षा के समय सुबह सात बजे से साढ़े आठ बजे तक दो कक्षा चलाने का उपप्राचार्य प्रो. सत्येंद्र कुमार को निर्देश दिया। तीन संविदा कर्मी का दो साल से वेतन नहीं मिलने पर एकाउंटेंट सुमन कुमार को विश्वविद्यालय जाकर पेमेंट करवाने को कहा।

सफाई व्यवस्था के लिए आउटसोर्सिंग से पांच सफाईकर्मी, महाविद्यालय की संपति सुरक्षा के लिए जरूरत अनुसार दरबान बहाल करने, छत की हालत देखकर प्रधान लिपिक को उन्होंने कहा कि जेईई से संपर्क कर बरसात के पहले स्टीमेट बनाकर विश्वविद्यालय को भेजने को कहा। नेक ऑफिसर प्रो. रितिका को महाविद्यालय की आय बढ़ाने के लिए प्रोवीसी रमेश कुमार से संपर्क कर वोकेशनल कोर्स शुरू कराने को कहा।

शिक्षक की कमी पर कहा कि विश्वविद्यालय स्तर से विषय वार वीडीयो कान्फ्रेंसिंग से पढ़ाई जल्द होगी। वहीं 15 अगस्त के अवसर पर बेहतर कार्य करने वाले एकाउंटेंट सुमन कुमार, प्रधान लिपिक डॉ. राजीव कुमार व उग्रमोहन को पुरस्कार देने की सलाह उप प्राचार्य को दिया। कुलपति ने कहा कि विवि के अंतर्गत जितने भी महाविद्यालय का निरीक्षण किया उसमें यहां का तीनों कर्मी बेहतर कार्य कर रहे हैं।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *