भागलपुर के औद्योगिक थाना क्षेत्र अंतर्गत मसान घाट पर एक अज्ञात शव मिलने से इलाके में सनसनी फ़ैल गई। दरअसल घाट किनारे स्थानीय लोग जब पहुंचे तो एक वृद्ध व्यक्ति के शव को घाट किनारे फेंका हुआ पाया। इसकी जानकारी ग्रामीणों ने स्थानीय पुलिस को दिया। पुलिस द्वारा छानबीन के बाद मृतक के परिजनों का पता चला। परिजनों ने मौके पर पहुंचकर शव का शिनाख्त किया।

गांव के दबंगों से हुई थी कहासुनी

वहीं मृतक की पहचान परबत्ता थाना क्षेत्र के राघोपुर गांव निवासी सुरेश मंडल के रुप में हुई है। मामले को लेकर मृतक के पुत्र सिकंदर मंडल ने बताया कि उनके पिता विगत वर्षों से खेत की भौलीदारी करते हैं। वहीं स्थानीय दबंग बौकी यादव की भैंस बीते शाम खेत घुस गई, जिसको लेकर सुरेश ने भैंसो को खेत से बाहर लेकर जानें को कहा इसी बात पर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। और देर रात बदमाशों ने उसे अगवा कर बेरहमी से पिटाई कर सुरेश मंडल की हत्या कर दी। परिजनों ने हत्या का आरोप स्थानीय दबंग प्रदीप मंडल संजय मंडल बाकी यादव अरुण मंडल जनार्दन मंडल राम मंडल और सुदीन मंडल पर लगाया है।

परिजनों ने कहा कि देर रात सुरेश जब घर नहीं लौटे तो उन्हें उनकी चिंता सताने लगी जिसके बाद पुलिस द्वारा खबर मिलने पर जब मौके पर पहुंचे तो सबको गंगा घाट के किनारे पाया। परिजनों ने कहा कि हत्या में शामिल लोग इसी तरह से सभी भागीदारों से रंगदारी मांगते हैं और नहीं देने पर उनके साथ मारपीट करते हैं। मृतक सुरेश जिनकी खेत की रखवाली करते थे उनका नाम सब और निवासी सूरज यादव बताया जा रहा है। वहीं घटना की जानकारी मिलने पर औद्योगिक थाना प्रभारी कौशल भारती घटनास्थल पर पहुंचे जबकि पोलिस मृतक के फर्द बयान पर आगे की कार्यवाही में जुट गई है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *