– एसपी ने की मासिक अपराध गोष्ठी, आपराधिक घटनाओं की समीक्षा
नवगछिया : नवगछिया एसपी कार्यालय में मंगलवार को मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन एसपी निधि रानी की अध्यक्षता में आयोजित की गई. मासिक अपराध गोष्ठी में नवगछिया एसडीपीओ प्रवेंद्र भारती सहित दोनो सर्किल के इंस्पेक्टर व सभी थाना के थानाध्यक्ष शामिल हुए. बैठक के दौरान एसपी ने पिछले माह हुए आपराधिक घटनाओं की समीक्षा की. इस दौरान पिछले माह हुए आपरधी की घटनाओं ने हुई प्रगति के संदर्भ में जानकारी पुलिस पादधिकारी से लिया एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिए.
Total Downloads: 105
एसपी ने सभी थाना के कांडो की समीक्षा की एवं लंबित कांडो के निष्पादन में तेजी लाने का निर्देश दिया. एसपी निधि रानी ने कहा कि मासिक अपराध गोष्ठी में पिछले माह हुए आपराधिक घटना की समीक्षा की गई है. आपराधिक घटनाओं में फरार चल रहे अपराधियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है.

एसपी ने कहा कि पिछले माह त्योहार को लेकर कांडो का निष्पादन संतोषप्रद नहीं हुआ है. थानाध्यक्ष को कांडो के निष्पादन में तेजी लाने का निर्देश दिया गया है. इसके अलावे सभी थाना के आर्थिक अपराध के मामलों का भी रिभ्यू किया गया. एसपी ने कहा कि ठंड को लेकर इलाके में गश्ती तेज करने का निर्देश दिया गया है

