नवगछिया । नवगछिया थाना के उजानी में शुक्रवार को बालू पर बच्चों के खेलने को लेकर हुए विवाद में  दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई, जिसमें बुजुर्ग की मौत हो गई, वहीं एक युवक घायल हो गया।


नवगछिया न्यूज़ WhatsApp Group

मृतक के भतीजा मो. गुलजार ने बताया कि घर के आगे में मकान बनाने के लिए बालू रखा गया था। गुरुवार की शाम मो. जावेद का बेटा बालू पर चढ़कर उछल-कूद करने लगा। इस पर मेरे चाचा मो. कलीम(65 वर्ष) ने उसे डांट कर भगा दिया। इसी बात पर  मो. जावेद और उसके परिवार के लोग गाली-गलौज करने लगे।

रात में दोनों पक्षो में हाथापाई और  मारपीट हुई। गुलजार ने आरोप लगाया कि रात में उन लोगों ने बैठक कर मारपीट करने की तैयारी कर ली थी। सुबह हम लोग समझाने गए  तो जावेद, जाहिदा खातून पति स्व मो हंसिनी, बानो खातून पति बाबर आलम, सोनिया खातून पति मो. जावेद, छोटी खातून पति मो. हजीब, मो. सलाउद्दीन, मो. हसनैन, मो. गुफरान, विक्की ने मारपीट की।

इसी दौरान उनलोगों ने मेरे चाचा को भी  बुरी तरह मारा-पीटा जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। वहीं मो. सनफराज पिता मो. जहीर भी घायल हो गया जिसका अनुमण्डल अस्पताल में इलाज कराया गया। घटना की सूचना पर नवगछिया थाना अध्यक्ष इंस्पेक्टर भारत भूषण घटनास्थल पहुंचे और शव का अनुमण्डल अस्पताल में पोस्टमॉर्टम करवाया।

थानाध्यक्ष ने बताया कि मारपीट में वृद्ध को चोट लगने के कारण मौत की बात बताई जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही सच्चाई सामने आएगी। उन्होंने कहा कि नवगछिया थाना में इस संबंध में मृतक के पुत्र ने आवेदन दिया है।  मृतक के पुत्र के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। जिसमें तीन नामजद महिला और एक पुरुष को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं इस संबंध में निवर्तमान पार्षद सलाउद्दीन ने कहा कि मारपीट में हमलोग दोनो पक्षों को छुड़ाने आए थे दोनों को समझा रहे थे।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş
kralbet
Dinamobet
Dinamobet
Madridbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Matbet
Matbet