नवगछिया । नवगछिया जीरोमाइल के पास तेज रफ्तार बस ने बाइक को घसीट दिया। बाइक चालक लोकमानपुर मुखिया का भतीजा रौशन कुमार उर्फ छोटू (18) की मौके पर मौत हो गयी। घटना के बाद नवगछिया पुलिस ने शव को अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया।

वहीं गुरुवार को एनएच 31 पर तीन अलग-अलग सड़क दुर्घटना में पांच लोग घायल हो गए। घायलों में तरुणी देवी (40) पति गोकुल यादव लक्ष्मीपुर, नारायणपुर, मो. साजिद पिता मो. हबीब उजानी नवगछिया, निर्मल कुमार, शैलेश कुमार मकन्दपुर भी सड़क दुर्घटना में घायल हुए हैं। सभी का अनुमण्डल अस्पताल में इलाज कराया गया।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *