बिहपुर । प्रखंड के गौरीपुर निवासी लतरदेव मंडल ने मारपीट व छीनतईं कर लेने का रिपोर्ट दर्ज कराई है। जिसमें उसने पप्पू यादव, सकला यादव और तीन-चार लोगों को नामजद किया है। 21 नवंबर को मैं जमालदीपुर बासा पर सोया हुआ था।
तभी नामजद बदमाश आया और लाठी व  राइफल के कुंदे से पीटा और कहा बासा खाली करो। ट्रैक्टर वाले को देने को दस हजार रुपया रखा था। वो भी छीन लिया। पुलिस मामले को दर्ज कर पड़ताल में जुट गई है।

बिहपुर। प्रखंड के मड़वा वार्ड नंबर पांच निवासी चंदन राय की पत्नी निधि देवी की चाय बनाने के दौरान झुलस कर हुई मौत मामले में मृतका के भाई भास्कर कुमार ने दहेज को लेकर हत्या करने की प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसने उसने पति चंदन कुमार राय, सास नीलम देवी व चाचा चन्द्रकिशोर राय को नामजद किया है।

अपने आरोप में बताया की शादी के बाद ही दहेज के लिये प्रताड़ित करने लगे। अक्सर मायके भागलपुर में छोड़ कर चले जाते थे। 23 नंबवर शाम सात बजे पिताजी को फोन पर सूचना दी कि आपकी बेटी ने आग लगा ली है। निधि की लाश देखने के बाद लगा की बहन की हत्या की जलाने का प्रयास किया है। झंडापुर ओपी प्रभारी ने बताया आवेदन के आलोक कांड दर्ज पड़ताल की जा रही है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *