नवगछिया के तेतरी चाैक पर एनएच के समीप साेमवार रात 11 बजे बंगाल के चालसा से आ रही कार काे विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक ने धक्का मार दिया। जिससे कार पर सवार पटना के तीन लाेग समेत चार सवार घायल हाे गए।

Whatsapp group Join

घायलाें में भागलपुर के गुरुद्वारा राेड निवासी हाेटल विनीत के मालिक राकेश सर्राफ की पत्नी सुनीता सर्राफ, पटना के व्यवसायी सुनील गुप्ता, उनकी 55 साल की पत्नी मंजू गुप्ता व पटना की अनिता अग्रवाल आदि शामिल हैं। देर रात उन्हें इलाज के लिए मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायलाें काे सिर व हाथ में चाेट लगी है।

हाेटल विनीत के संचालक राकेश सर्राफ ने बताया कि सभी बंगाल से कार से भागलपुर आ रहे थे। हादसे में कार चालक राजकुमार सकुशल बच गया है। वह पटना का रहने वाला है। उन्हाेंने बताया कि ट्रक ने कार में धक्का मार दिया। जबकि परबत्ता थानाध्यक्ष रामचंद्र प्रसाद यादव ने बताया कि कार ट्रक के पीछे चल रही थी। राकेश सरार्फ ने बताया कि पुलिस काे 100 नंबर पर फाेन किया गया ताे उसने सभी घायलाें काे अस्पताल पहुंचाया। धक्का मारने वाला ट्रक फरार हाे गया। देर रात काफी संख्या में शहर के व्यवसायी अस्पताल पहुंचे थे।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *