नवगछिया : थ्रीइडियट फिल्म में एक कहावत था “टैलेंट रहे तो कामयाबी झक मार के पीछे घुमती है” इसी कड़ी में, *”महादेव सिंह मदरौनी उच्च विद्यालय, चापरहाट, प्रखण्ड :- रंगरा, नवगछिया से पढ़ी लाडली कुमारी पिता संजय कुमार मिश्रा जी”* की लाडली बेटी भी इस वर्ष की बिहार बोर्ड की मैट्रिक परीक्षा में सर्वोत्तम 90 प्रतिशत अंक अपने मेहनत व् लग्न के बल पर लाकर अपने विद्यालय समेत माता पिता व् पुरे भागलपुर का नाम रौशन किया है। इस प्रतिभावान व् होनहार छात्रा को आज दैनिक भास्कर टाउन हॉल, भागलपुर के कार्यक्रम में नवाजा गया और इन्हें एक प्रशस्ति पत्र व् मैडल देकर आयोजन के मुख्य अथिति डी.आई. जी. विकास वैभव के हाथों से पुरस्कृत किये।

लाडली कुमारी ने दैनिक भास्कर के प्रति आभार जताते हुए इस सम्मान के लिए उन्हें धन्यवाद भी कहा है। लाडली ने बताया कि हम गरीब परिवार से हैं और मेरे पापा जी प्राइवेट काम करने के बाबजूद भी मेरी शिक्षा के प्रति हमेशा सजग रहे और किसी भी चीजों की कमी, कभी नहीं होने दिए। आज यह सम्मान मेरे माता पिता के बदौलत है और इस सम्मान के असली हक़दार मेरे माता पिता ही हैं। लाडली ने ये भी बताया कि मेरे विद्यालय व् शिक्षकों का भी मेरी इस रिजल्ट में बहुत बड़ा व् अहम योगदान रहा है। उनके मार्गदर्शन से ही मैं 90 प्रतिशत अंक लाने में सफल हो पाई हूँ। मै डी.आई. जी सर को अपना आदर्श मानती हू और आज पुरुस्कार पाकर गर्व महशुस करती हू

बताते चले कि दसवीं और बारहवीं के होनहार छात्रों को आज दैनिक भास्कर ने आज टाउन हॉल, भागलपुर में सैकड़ों की संख्या में छात्र- छात्राओं को सम्मानित कर उनकी प्रतिभा को सलाम किया है। इस मुख्य आयोजन में मुख्य अथिति के रूप में डी.आई.जी. विकास वैभव ने शिरकत करते हुए उपस्थित सभी छात्र- छात्रा व् उनके माता – पिता एवं उनके शिक्षकों को अच्छी शिक्षा प्रदान करने व् बेहतर रिजल्ट लाने के लिए सबों को सराहा एवं प्रोत्साहित किया साथ ही दैनिक भास्कर के इस नेक कार्य के प्रति भी आभार जताया।

विभिन्न बोर्डों की परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करने वाले छात्र- छात्रा को सम्मानित करने की मुहिम दैनिक भास्कर बीते कुछ वर्षों से लगातार चला रही है जो इस वर्ष भी जारी रहा।

इस मौके पर परिवर्तनकारी प्रारंभिक शिक्षक संघ के भागलपुर प्रमण्डल के प्रमंडलीय अध्यक्ष राणा कुणाल सिंह समेत TSUNSS संघ के जिला सचिव रणवीर कुमार ठाकुर, अमित महाराज समेत कई शिक्षकों ने इस होनहार लाडली के सम्मानित होने पर खुशी व्यक्त किया और लाडली को मिठाई खिलाकर उनका उत्साहवर्धन भी किया साथ ही उज्जवल भविष्य की कामना भी की।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *