नवगछिया : बरौनी-कटिहार रेलखंड पर रविवार को 6 घंटा मेगा ब्लॉक रहने के कारण दो सवारी गाड़ियों को रद्द कर दिया गया है। साथ ही अवध असम एक्सप्रेस 5 घंटा विलंब से चलेगी। किशनगंज से अजमेर शरीफ जाने वाली गरीब नवाज एक्सप्रेस का रूट बदल दिया गया है। ऐसे में यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
Total Downloads: 116

रेल अधिकारियों के अनुसार कटिहार और नवगछिया के सीमावर्ती क्षेत्र में कई जगहों पर अंडरपास का कार्य होने के कारण मेगा ब्लॉक लिया गया है। जिसके कारण 63303 सवारी गाड़ी जो कटिहार से समस्तीपुर एवं 63304 पैसेंजर जो समस्तीपुर से कटिहार जाती है, दोनों को रद्द कर दिया गया है।

इसके अलावा अवध असम एक्सप्रेस जो डिब्रूगढ़ से होकर लालगढ़ तक जाती है वह 5 घंटा विलंब से चलेगी। इसी तरह किशनगंज से अजमेर शरीफ जाने वाली गरीब नवाज एक्सप्रेस का रूट कटिहार से मधेपुरा, सहरसा होते हुए मानसी रूट से जाएगी। यह ब्लॉक अगले 30 जून तक रखा गया है, जिसमें लगभग ब्लॉक रविवार के दिन ही रहेगा।

