नवगठिया : नवगछिया प्रखंड के कोसी पार तीनों पंचायत में जिला परिषद के निधि से कदवा दियारा के प्रतापनगर गांव में सड़क निर्माण, खैरपुर पंचायत के महादलित टोला के बेलसंडी गांव में सामुदायिक शौचालय एवं ढोलबज्जा पंचायत के नेहरू उच्च विद्यालय में चहारदीवारी निर्माण का उद्घाटन जिला परिषद सदस्य नंदनी सरकार ने की।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 79
नंदनी सरकार ने कहा कि प्रखंड में विकास के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है ताकि लोगों को परेशानी ना हो। मौके पर भाजपा प्रखंड महामंत्री शुभाशीष कुमार, कदवा दियारा पंचायत के समाजसेवी प्रिंस कुमार एवं त्रिदेव कुमार, वार्ड परिषद सदस्य प्रवीण कुमार, राजू कुमार आदि उपस्थित थे।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
