नवगछिया : बच्चे के छठी का भोज खाने जा रहे परिवार का ऑटो ट्रैक्टर से टकरा गया। हादसे में एक की मौके पर मौत हो गई। जबकि छह लोग घायल हो गए। घटना परवत्ता थाना के जमुनिया मोड़-14 नंबर सड़क पर हुआ। मृतक की पहचान खरीक थाना के लोदीपुर निवासी विजय मंडल की पत्नी जिच्छो देवी (50) है। घायल में लोदीपुर निवासी नवलकिशोर मंडल, नवल के पुत्र गौतम कुमार, नवल किशोर मंडल की पत्नी चंद्रावती देवी, राजाराम मंडल के पुत्र मनोज मंडल, साहेब मंडल के पुत्र प्रिंस कुमार सहित टेंपो चालक चंदन मंडल शामिल है।

Whatsapp group Join

घटना की जानकारी स्थानीय लोगों ने 112 नंबर की पुलिस को दी। इसके बाद 112 नंबर की पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल नवगछिया पहुंचाया। अस्पताल के चिकित्सकों ने घायलों का प्राथमिक इलाज कर घायल गौतम कुमार, नवल किशोर मंडल, चंद्रावती देवी की गंभीर हालत को देखते हुए भागलपुर रेफर कर दिया गया।

घायलों ने बताया कि नवल किशोर मंडल के बड़े भाई की पुत्री को पुत्र हुआ था। सभी लोग ऑटो से छठी का भोज खाने के लिए कटिहार जिला के कुर्सेला थाना के मिल्की जा रहे थे। तभी परवत्ता थाना के जमुनिया मोड़ के पास सामने से आ रहे ट्रैक्टर ने ऑटो को को टक्कर मार दी। अस्पताल में चिकित्सकों ने जिच्छो देवी को मृत घोषित कर दिया। जिच्छो देवी अपने पीछे तीन पुत्र तीन पुत्रियां छोड़ गए है।

जिसमें पुत्र टुनटुन मंडल, वीलो मंडल, मोबीन मंडल है। तीनों पुत्र मजदूरी, खेतीबारी करते है। पुलिस ने ट्रैक्टर को जब्त कर लिया है। पुलिस जिच्छो देवी के शव का पोस्टमार्टम करने की प्रक्रिया कर रहे है। पुलिस ने ट्रैक्टर चालक पर तेजी व लापरवाही पूर्वक गाड़ी चलाने की प्राथमिकी दर्ज की है।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *