बिहपुर। झंडापुर में खनन माफिया के हौसले इतने बुलंद हो गये हैं कि पुलिस कस्टडी में रखे दो पोकलेन पर ही हाथ साफ कर दिया। 13 जुलाई की रात खनन माफिया ने हरिओ प्लांट के पास से झंडापुर पुलिस कस्टडी में रखे गये दो पोकलेन लेकर भाग गए। हालांकि झंडापुर ओपी प्रभारी अजीत कुमार व अपर थानाध्यक्ष राहुल कुमार की अगुवाई में पुलिस ने शुक्रवार को एक पोकलेन खरीक के रतनपुरा से बरामद कर लिया। लेकिन इस दौरान खनन माफियाओं ने पोकलेन का बैटरी निकाल लिया था। इस बाबत चौकीदार के लिखित आवेदन पर मामला दर्ज किया गया है। जिसमें औलियाबाद के रुपेश कुमार उर्फ तूफानी और झंडापुर के पिंकू चौधरी को नामजद किया गया है।

कोसी नदी में सफेद बालू के अवैध खनन में हरिओ के कोसी त्रिमुहान घाट से खनन विभाग भागलपुर के निर्देश पर झंडापुर पुलिस ने बीते मई माह में दो पोकलेन को जब्त किया था। वहीं खनन विभाग द्वारा दोनों पर पोकलेन पर करीब 17 लाख रुपये का फाइन किया गया था। इस फाइन से बचने के लिये खनन माफिया पुलिस कस्टडी में रखे गये दोनों पोकलेन को लेकर भागने में सफल हो गये।

झंडापुर पुलिस के एक चौकीदार की भी प्रतिनियुक्ति की गई थी। लेकिन 13 जुलाई की रात हो बारिश का लाभ उठा कर खनन माफियाओं ने इस घटना को अंजाम दिया। इस बाबत झंडापुर ओपी प्रभारी अजीत कुमार ने बताया दूसरी पोकलेन व फरार खनन माफिया की गिरफ्तारी के लिये ताबड़तोड़ छापेमारी की जा रही है।जल्द दोनों को दबोच कर सलाखों के पीछे धकेल दिया जाएगा ताकि इस तरह की घटना का पुर्नावृति नही हो सके।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *