नवगछिया। खरीक प्रखंड के ढोडिया दादपुर पंचायत के कालूचक मे सोमवार से कोसी नदी द्वारा भीषण कटाव शुरू हो गया है। यह कटाव जमीनदारी तटबंध के पास करीब 400 मीटर की लंबाई मे हो रहा है। ग्रामीणो ने बताया कि नदी के जलस्तर मे वृद्धि के साथ ही यहां भीषण कटाव शुरू हो गया है। कटाव धीरे धीरे बांध की तरफ बढ़ रहा है। नदी एवं बांध के बीच करीब 20-25 फीट का फासला बचा है ।

अगर शीघ्र कटाव की रफ्तार पर अंकुश नही लगाया गया तो जमीनदारी तटबंध नदी मे समा जाएगा , एवं पुरे पंचायत के अस्तित्व पर संकट आ जाएगा ।सैकड़ो घर कटकर नदी में समा जाएंगे। मालूम हो कि बांध के समीप से ही गांव शुरू हो जाता है। वही कटाव की तेज रफ्तार देख कर लोगो मे दहशत का माहौल व्याप्त है।

पंचायत के पुर्व उपमुखिया ई. चंदन यादव ने बताया कि मामले की जानकारी देने के लिए विभाग के जेई को फोन करने पर उन्होंने फोन उठाना भी मुनासिब नहीं समझा। जिसके बाद सिविल एसडीओ से इस दिशा मे पहल की मांग फोन कर लगाया। बताया कि विभाग के पदाधिकारियों के उदासीन रवैया के विरोध और शीघ्र कटाव निरोधी कार्य शुरू करने की मांग को लेकर बुधवार को प्रखंड मुख्यालय मे ग्रामीण प्रदर्शन करेंगे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *