रविवार को खरीक प्रखंड के खरीक बाजार पंचायत में गांधी जयंती के अवसर पर आयोजित विशेष ग्राम सभा का पंचायत के सभी वार्ड सदस्यों ने मुखिया पर मनमानी करने का आरोप लगाते हुए बहिष्कार कर दिया। वार्ड सदस्यों का आरोप है कि आयोजित ग्राम सभा में ना ही मुखिया थी और ना ही पंचायत सचिव।

मुखिया पति ग्राम सभा का संचालन कर रहे थे। ऐसे ग्राम सभा का क्या मतलब है। बहिष्कार करने वालों में उप मुखिया आजाद अंसारी, वार्ड सदस्य धर्मेन्द्र कुमार शर्मा, रूकेश दास, मो. इरफान, मो. फारूक, नवीन चौधरी आदि वार्ड सदस्य शामिल थे। सभी वार्ड सदस्यों ने मुखिया के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।

इधर, इस संबंध में पूछने पर मुखिया इंदु देवी ने बताया कि मैं सभी वार्ड सभा या फिर अन्य सरकारी बैठकों में खुद शामिल होती हूं। किन्तु आज मैं नवरात्रि व्रत पर थी। जिसके कारण शामिल नहीं हो पाई। अन्य आरोपों के संबंध में बताया कि वार्ड सदस्य निजी स्वार्थ के लिए कोई ना कोई बहाना बनाकर हमेशा विरोध करता हैं और काम को बाधित कर रहे हैं।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *