नारायणपुर:  प्रखंड के भ्रमरपुर सिद्धपीठ मणिद्वीप दुर्गा मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के बाद मैईया का पट खोला गया। पट खुलने पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। दुर्गा मंदिर के प्रधान पुजारी अभिमन्यु गोस्वामी ने बताया कि रविवार की रात निशा पूजा में पंडित शशिकांत झा व धनंजय झा के नेतृत्व में पहले कोहड़ा की बलि के बाद पाठा बलि प्रदान होगा। जिसमें सरकारी सहित 150 बलि दी जाती है।

निशा पूजा में ही तांत्रिक अपने मंत्र की सिद्धि करते हैं। अष्टमी पूजा को महिला श्रद्धालु सुबह से शाम चार बजे तक शुभ मुहूर्त में डलिया व खोइछा भरेंगे। नवमी पूजा को लगभग ग्यारह बजे के बाद बलि प्रदान शुरू होगा और दशमी संध्या आरती के बाद बगल के शिवगंगा में प्रतिमा का विर्सजन होगा।

शाहपुर चौहद्दी, नारायणपुर चौहद्दी, नारायणपुर स्टेशन परिसर व भवानीपुर दुर्गा मंदिर में भी मैईया का पट खुला। सभी जगहों पर दुर्गा पूजा को लेकर मेला में दुकान सजने लगी।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *