खरीक| बुधवार की देर रात थाना क्षेत्र के विश्वपुरिया गांव में 7 वर्षीया शिवानी कुमारी की मौत सांप के काटने से हो गई। बच्ची के पिता राजेश कुमार ने बताया कि बुधवार की देर रात करीब 1:30 बजे अचानक मेरी पुत्री शोर मचाने लगी कि मुझे कुछ काट लिया।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 116
आवाज सुनकर उसके रूम में गया तो देखा कि उसके पैर के अंगूठे से खून बह रहा था। जिसके बाद नीचे देखा तो एक सांप भाग रहा था। इसके बाद बच्ची को इलाज के लिए अस्पताल ले जाने लगा। लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

