नवगछिया : विक्रमशिला सेतु पहुंच पथ से सटे जाह्नवी चौक पर गुरुवार की सुबह सड़क पार कर खेत जा रहे मंगल टोला के किसान बुटन मंडल, पिता स्व. अमृत मंडल की मौत सड़क दुर्घटना में हो गई। सड़क पार करने के दौरान अज्ञात हाईवा ने उसे जोरदार ठोकर मारी, जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने विक्रमशिला सेतु पहुंच पथ को जाम कर दिया और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी।

जाम के बाद सड़क के दोनों तरफ बड़ी संख्या में वाहनों की लंबी कतार लग गई और आवागमन ठप हो गया। आक्रोशित लोगों ने सड़क पर ब्रेकर लगाने के साथ-साथ मृतक के परिजनों को मुआवजा दिए जाने की मांग की। जाम लगभग तीन घंटे तक लगा रहा। घटना की सूचना पर इस्माईलपुर सीओ और इस्माईलपुर थानाध्यक्ष घटनास्थल पर पहुंचे और जाम हटाने के लिए लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन लोग नहीं माने। इधर गोपालपुर विधायक नरेंद्र कुमार नीरज उर्फ़ गोपाल मंडल भी घटना स्थल पर पहुंचे और सीईओ से बात की।

विधायक ने कहा कि सड़क पर वाहन वेग से चलती है, जिससे दुर्घटनाएं होती है अब तक यहां 11 लोगों की मौत हो गई है। उन्होंने कहा कि यहां ब्रेकर लगना चाहिए और सभी वाहन 20 की स्पीड में चले, इसके साथ-साथ मृतक के परिवार वालों को चार लाख का मुआवजा मिले। इसके लिए उन्होंने पदाधिकारी से बात की है। पदाधिकारियों से बात करने के बाद उनके आश्वासन पर शासन दिया। जेई ने दिवाली तक ब्रेकर लगाए जाने का आश्वासन दिया। उसके बाद जाम हटा।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *