नारायणपुर । प्रखंड के भ्रमरपुर हाईवे पर बाइक शोरूम के पास खड़ी बाइक की डिक्की से रुपये चोरी के प्रयास के आरोपी कटिहार जिला के काढ़ागोला निवासी विश्वनाथ यादव को बाइक मालिक और शोरूम कर्मी ने पकड़कर भवानीपुर पुलिस को सौंप दिया।
पीड़ित ने त्रिपुरारी शर्मा ने बताया कि बेटी की शादी की खरीदारी के लिए बुधवार को सिंहपुर मधुरापुर स्टेट बैंक शाखा से एक लाख रुपया निकाल कर बाइक रिपेयरिंग कराकर भागलपुर जाना था।
थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर महेश कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को गुरुवार को न्यायिक हिरासत में नवगछिया भेजा जाएगा।


