बिहपुर – प्रखंड के गौरीपुर में दोपहर एक बजे झोपड़ीनुमा बासा में लोडेड देशी कट्टा के साथ खेलने के दौरान गोली चल गई. गोली युवक के पेट के नीचे जा धंसी और युवक गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर गया. वही उसके साथ जो युवक था, वो भाग खड़ा हुआ. वही गोली चलने की सूचना पर परिजन मौके पर जुट गये और आननफानन मे इलाज के अनुमंडलीय अस्पताल नवगछिया भेज दिया.

वहां डॉक्टरों ने युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुये भागलपुर के मायागंज रेफर कर दिया .इधर गोलीकांड की सूचना पर बिहपुर थानाध्यक्ष रमेश कुमार एवं एएसआई उपेंद्र मुखिया दलबल के साथ मौके पर पहुंच गये एवं पड़ताल शुरू कर दिया.

वही थानाध्यक्ष ने बताया की घायल युवक गौरीपुर वार्ड नंबर 12 निवासी अशोक चौधरी का पुत्र शिवनन्दन चौधरी (19 वर्ष) हैं एवं उसका साथी टुन्ना चौधरी हैं. जो फरार हैं. वही ग्रामीण व परिजन इस गोलीकांड के बाबत कुछ भी बोलने को तैयार नही थे. हलांकि पुलिस ने घटना के कारणों का पता लगाने मे जुटी हैं.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *