नवगछिया:- गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर शहीदों को नमन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। श्री सद्गुरू साईं नाथ सेवा समिति नवगछिया की और से साईं नगर सहौरा के समीप वीर शहीद अखिलेश यादव के आदमकद प्रतिमा के आगे गणतंत्र दिवस के 72 वें वर्षगांठ पर द्वीप प्रज्वलित किया एंव पुषपांजलि किया गया!!

इस आयोजित अवसर पर श्री सद्गुरू साईं नाथ सेवा समिति के कार्यकारी अध्यक्ष शुभम कुमार ने कहा कि हमारे संविधान ने, हम सब को एक स्वाधीन लोकतंत्र के नागरिक के रूप में कुछ अधिकार प्रदान किए हैं। लेकिन संविधान के अंतर्गत ही, हम सब ने यह ज़िम्मेदारी भी ली है कि हम न्याय, स्वतंत्रता और समानता तथा भाईचारे के मूलभूत लोकतान्त्रिक आदर्शों के प्रति सदैव प्रतिबद्ध रहें।

उपाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि हमारे अनेकता में एकता है इसलिए हमारा देश महान है एंव राष्ट्र के निरंतर विकास तथा परस्पर भाईचारे के लिए, यही सबसे उत्तम मार्ग है|इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष शुभम कुमार, उपाध्यक्ष अशोक कुमार ,अजीत सिंह ,विकास कुमार, सचिव डब्ल्यू सिंह, कोषाध्यक्ष सुरेश प्रसाद, वकील सिंह,बरूण कुमार,सुधाकर सिंह,हिमांशु ,अमित कुमार,प्रशांत,गौरव उपस्थित थे||

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *