नवगछिया : गांधी जयंती की पूर्व संध्या पर नवगछिया के मदन अहल्या महिला महाविद्यालय में एनएसएस के तत्वावधान में स्वच्छता अभियान चला कर महाविद्यालय की साफ सफाई की गयी. इस अवसर पर पलास्टिक मुक्ति के लिए जागरूकता अभियान भी चलाया गया.
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 105

कार्यक्रम की प्रभारी महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो डा कुमारी सुदामा यादव थी. कार्यक्रम पदाधिकारी डा सीता भगत, प्रो बिंदेश्वरी सिंह, डा शैलेश, डा श्रुति, श्रीमति ईरा सिंह, अरूण कुमार, आकांक्षा कुमारी, स्मृति कुमारी, पूनम कुमारी, पल्लवी कुमारी, नीतू कुमारी आदि अन्य की भी भागीदारी रही.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
