नवगछिया : थाना क्षेत्र के एक गांव में घास काटने गयी एक 44 वर्षीय महिला के साथ गांव के ही युवक द्वारा जबरन दुष्कर्म कर लेने का मामला प्रकाश में आया है. महिला का कहना है घटना के दौरान पहले उसने खूब विरोध किया लेकिन युवक ने एक न मानी और उसके साथ कुकर्म किया.

महिला ने कहा कि सोमावार को शाम सात बजे उसे छोड़ा गया. वह घर पर गुम शुम थी, जब नौ बजे उसके पति आये तो उसने पूरी बात बतायी. महिला ने कहा कि युवक ने उसे धमकी दी है

कि अगर वह किसी को कुछ बताएगी तो पूरे परिवार को जान मार देंगे. महिला का इलाज मंगलवार को नवगछिया अनुमंडल अस्पताल में कराया गया है. मामले की सूचना महिला थाना नवगछिया की पुलिस को दी गयी.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *