नवगछिया। नवगछिया के आदर्श रेलवे स्टेशन पर जीआरपी ने एक संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ की। उसके पास से पॉकेटमारी व चोरी किया सामान बरामद हुआ।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 372
नवगछिया जीआरपी थाना अध्यक्ष प्रमोद प्रसाद सिंह ने बताया कि संदिग्ध के पास से सवारी गाड़ी पर एक महिला से चोरी किया गया सामान बरामद किया।
उन्होंने बताया कि चोरी के सामान के साथ हिरासत में लिया गया व्यक्ति खगड़िया जिला अंतर्गत महेशखूंट थाना के गोविंदपुर गांव निवासी प्रवेश कुमार मंडल है। उसके पास से पायल, दो बिछिया के साथ एक मोबाइल बरामद हुआ है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
