नारायणपुर : प्रखंड के एक मात्र गायत्री मंदिर परिसर से सोमवार को 24 कुण्डीय नवचेतना जागरण गायत्री महायज्ञ सह गायत्री माता प्रतिमा प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर कलश शोभायात्रा निकाली गई। एक हजार आठ महिलाओं और युवतियों ने कलश में गंगाजल मंदिर परिसर में ही भर कर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शोभायात्रा की शुरुआत की।

यात्रा मधुरापुर बाजार, बलहा, चकरामी, बस स्टैंड चौक, शाहपुर चौहद्दी व सनलाइट मैदान होते हुए पुन: यज्ञ स्थल पहुंची। मुख्य ट्रस्टी चंदा देवी ने कहा कि चार दिवसीय गायत्री महायज्ञ में गायत्री माता की प्रतिमा का प्राण प्रतिष्ठा, ध्यान साधना, प्रज्ञा योग, पुंसवन, अन्नप्राशन, नामकरण, मुंडन, विद्यारांभ, यज्ञोपवित, दीक्षा और विवाह संस्कार निशुल्क कराये जा रहे हैं।

मौके पर जयप्रकाश गुप्ता, साधना कुमारी, रामचंद्र राही, तीरो देवी, मदन साह, पंकज पोद्दार, कुंदन पोद्दार, प्रशांत मंडल, मीरा देवी, अरविंद यादव, सुमित यादव, टिंकू मंडल, रवि कुमार ठाकुर, जयतोष कुमार सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *