कदवा ओपी थाना क्षेत्र के मिलन चौक समीप विजय घाट फोरलेन सड़क पर रविवार की सुबह साइकिल सवार गोलाटोला कदवा निवासी वृद्ध कमलेश्वरी राम 60 वर्ष को गिट्टी लदी अनियंत्रित ट्रक ने धक्का मार दिया। ट्रक का धक्का लगने से वृद्ध गंभीर रुप से घायल हो गई।
Total Downloads: 105
दुर्घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची कदवा पुलिस ने घायल को इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति को गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया गया। वह साइकिल से नवगछिया से भटगामा जीरोमाइल की ओर जा रहे थे।


इसी दौरान गिट्टी लदे ट्रक ने जोरदार ठोकर मार दी। एएसआई महेंद्र कुमार ने बताया ट्रक बीआर-11-जीबी 7473 समेत उसके ड्राइवर सहरसा जिले के बिहरा थाना अंतर्गत पटोरी गांव निवासी दिगंबर महतो के पुत्र रणधीर महतो को गिरफ्तार कर पुलिस अभिरक्षा में रखा गया है।
