नारायणपुर – भवानीपुर थाना क्षेत्र के मधुरापुर बाजार से गुप्त सुचना पर भवानीपुर पुलिस ने संदिग्ध बाईक के साथ युवक को गिरफ्तार किया है. थानाध्यक्ष नीरज कुमार ने बताया कि बीआर – 34 सी 1368 स्पेलेन्डर बाईक के साथ मधुरापुर निवासी डा.सुभाष बिद्धार्थी के पुत्र शिवराज कुमार को संदिग्ध बाईक जिसमें बाईक का कागज किसी और नाम से तो नंबर किसी और का कागजात देखा जा रहा है.
नंबर के आधार पर संबंधित गोगरी थाने से चोरी हुए बाईक मालिक को बुलाया गया जिसने बताया कि नंबर मेरे बाईक का है लेकिन मेरी गाड़ी नहीं है वहीं गिरफ्तार युवक ने बताया कि मैंने ढाई वर्ष पुर्व महेशखूंट गैरैज से बाईक की खरिददारी की थी. थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले में गिरफ्तार युवक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज किया गया है. शनिवार को गिरफ्तार युवक को जेल भेजा जाएगा.



