खरीक| 24 दिसंबर की रात नवगछिया नदी थाना में घुसकर पुलिस के साथ मारपीट मामले का एक और आरोेपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार बुलबुल यादव कालूचक का रहने वाला है। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

Whatsapp group Join

बताते चलें कि इसी मामले में पुलिस दो दिन पूर्व कालूचक के ही तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। नदी थाने की पुलिस ने 24 दिसंबर की आधी रात कालूचक में शराब के नशे में हंगामा मचा रहे तीन को गिरफ्तार कर थाने लाई थी।

इसके विरोध में गांव के 150 से अधिक लोगों ने थाना में घुसकर पुलिस के साथ मारपीट की थी। ग्रामीणों ने हथियार लूटने का भी प्रयास किया था। थानाध्यक्ष महताब खान के बयान पर नौ नामजद समेत 35 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *