नवगछिया | रंगरा पुलिस ने भवानीपुर गांव में छापेमारी कर एक युवक को कट्टा और 5 गोली के साथ गिरफ्तार किया है। दरअसल, गांव में आगामी काली पूजा की तैयारी को लेकर कमेटी की बैठक हो रही थी। जिस जगह पर बैठक हो रही थी, उसके आसपास युवक हथियार के साथ घूम रहा था।

इसी बीच किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और उसे पकड़ लिया। उसकी तलाशी लेने पर कमर से कट्टा और जेब से पांच गोलियां मिलीं। गिरफ्तार युवक राजू कुमार इसी गांव का रहने वाला है।

पुलिस उससे पूछताछ कर रही है कि वह हथियार और गोली के साथ किस मंशा से वहां मंडरा रहा था। थानाध्यक्ष राजाराम ने बताया कि युवक से पूछताछ की जा रही है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *