नारायणपुर : एनएच-31 पर नारायणपुर के भगवान पेट्रोल पंप के पास शनिवार की शाम ट्रक के धक्के से एक युवक की मौत हो गई। मृतक जयपुर चुहर पश्चिमी पंचायत के शाहपुर चौहद्दी गांव निवासी गौरव कुमार (19) जयप्रकाश यादव का पुत्र था।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 192
घटना की जानकारी मिलते ही घर में कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर भवानीपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पोस्टमार्टम नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल में कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार रविवार को गंगा घाट पर कर दिया।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
