नवगछिया के बनारसी लाल सर्राफ कॉलेज परिसर में रविवार को संयम, सेवा, स्वाध्याय, सत्संग और समर्पण के पावन पर्व गुरु पूर्णिमा के अवसर पर दो दिवसीय सत्संग का शुभारंभ हुआ। उद्घाटन खाद्य और उपभोक्ता संरक्षण मंत्री लेसी सिंह, तिलकामांझी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. जवाहर लाल, बिहार कृषि विश्वविद्यालय सबौर के कुलपति डीआर सिंह, स्थानीय विधायक गोपाल मंडल, विधान पार्षद डॉ. संजीव कुमार सिंह, पूर्व कुलपति प्रो. उग्रमोहन झा, नवगछिया एसपी सुशांत कुमार सरोज, एसडीओ उत्तम कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
Total Downloads: 78
इस मौके मंत्री लेसी सिंह ने कहा, जीवन में गुरु का स्थान सर्वोपरि है। बड़े ही नसीब से गुरु की कृपा मिलती है। हम सब खुशनसीब है कि आगमनंदजी महाराज के शरण में बैठने का अवसर मिला है। आयोजन अध्यक्ष प्रो. उग्रमोहन झा ने शिवशक्ति योगपीठ के संरक्षक ने आगमानंदजी का माल्यार्पण किया। आगमानंदजी महाराज ने कहा, ‘भारत ऋषि-मुनियों के देश है, गुरुओं का देश है। यहां सबसे बड़ा पर्व गुरु पूर्णिमा है। विश्व में 100 से अधिक दिवस मनाए जाते हैं। यहां तक कि मूर्ख दिवस भी है तो विद्वानों का दिवस क्यों नहीं? गुरु पूर्णिमा पर विशेष दिवस क्यों नहीं घोषित किया जाता?आगमानंदजी महाराज ने कहा, भारत विश्वगुरु था, विश्वगुरु है और विश्वगुरु रहेगा।
गुरुदीक्षा और भजन-संगीत का कार्यक्रम
गुरुपूर्णिमा के अवसर पर दिनभर गुरुदीक्षा और भजन का कार्यक्रम चला। गायक माधवानंद, बलवीर सिंह, अरविंद यादव और पूरी टीम ने सुंदर-सुंदर भजनों की प्रस्तुति दी। स्थानीय और दूर-दराज से आए धर्मावलंबियों ने आगमानंदजी महाराज से दीक्षा ली। शिवशक्ति योगपीठ और आयोजन समिति की ओर से प्रसाद, महाप्रसाद का कार्यक्रम चला। कार्यक्रम का संचालन मनोज मिश्र, डॉ. रोशन सिंह और जयनारायण यादव ने किया। कार्यक्रम में भागलपुर भाजपा जिला अध्यक्ष संतोष कुमार, नवगछिया जदयू जिलाध्यक्ष त्रिपुरारी भारती, राजद नेता शैलेश यादव, डीएसपी दिलीप कुमार, नयन कुमार सिंह, आशु आनंद, तुषार झा अमरजीत सिंह विनोदानंद मंडल विकास कुमार पप्पू सुरेश भगत अजय कुशवाहा विनोद मंडल सहित प्रमुख लोग व्यवस्था में लगे हुए थे।

